दयानंद सिंह
मोरानहाट। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेसीआई मोरान असम रॉयल्स द्वारा “एक सलाम देश के नाम” ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम विभिन्न आयु समूहों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें देशभक्ति के विषय पर कविता पाठ या लेखन, ड्राइंग, स्लोगन और फैंसी ड्रेस से संबंधित प्रतियोगिताएं थीं। श्रीमती सपना जी बजाज, डिब्रूगढ़; श्री अनूप जी दास, डिब्रूगढ़; श्रीमती नम्रता जी जालान तिनसुकिया और श्रीमती मंजू जी गरोडिया डिब्रूगढ़ ने प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे असम और अन्य राज्यों के 110 से अधिक प्रतिभागियों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। रियान अग्रवाल (तिनसुकिया), पूर्वित अग्रवाल, उत्कर्ष केडिया (डिब्रूगढ़) और अश्विक अग्रवाल (डेरगांव) 1 से 6 वर्ष के आयु वर्ग में, तवेशा अग्रवाल (तिनसुकिया), विदिशा अग्रवाल और मेहल अग्रवाल (मोरान) 7 वर्ष की आयु में से 14 वर्ष तक, वान्या अग्रवाल (मोरान) और नैनिका पोद्दार (मोरान) 15 से 25 वर्ष के आयु वर्ग में और सुचिता अग्रवाल (नाहरकटिया) और स्वेका मरोदिया (मोरान) 26 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में संबंधित विजेताओं की घोषणा की गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें