अमित नागोरी
खुमटायी के विधायक मृणाल सैकिया हमेशा से ही अपने हटके अंदाज के लिए मशहूर है । बीते चुनावी प्रचार के दरमियान भी खुमटायी विधायक के साथ बड़ी संख्या में खुमटायी के लोग निकल कर आये थे । आज कुछ ऐसा ही नजारा एक पथ के उद्घाटन के दरमियान पुनः देखने को मिला । बुद्धिजीवियों की माने तो दृश्य कोई चुनावी प्रचार से कम नही दिख रही थी । मालूम हो एक , दो , तीन नही बल्कि पूरे 8 किलोमीटर पैदल चलकर विधायक मृणाल सैकिया ने उद्घाटन किया एक पथ का । इस दौरान अचंभित करने वाला दृश्य ये था कि आगे आगे विधायक और साथ चल रही थी हज़ारों की तादाद में जनता । पांच - छह गाँव को लेकर सिग्नेचर प्रोजेक्ट के अधीन निर्मित आठ किलोमीटर पथ को लेकर स्थानीय लोग में उत्साह का माहौल दिखा । उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया गया है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें