सुमन शर्मा
डिब्रूगढ़। मारवाड़ी युवा मंच की डिब्रूगढ़ शाखा ने देश के 73वें गणतंत्र दिवस के साथ 38वाँ स्थापना दिवस भी नगर के महालया रोड स्थित मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ मल्टी पर्पज ऑफिस परिसर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे से बालक द्वारा देश भक्ति के गीत से किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि डिब्रूगढ़ के जानेमाने चिकित्सक डा रमेश सहरिया एवं उभारती कवित्री सबिता केसान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शुरू हुवा अभिनंदन समारोह। जिसकी अध्यक्षता मायूम डिब्रूगढ़ के अध्यक्ष विनय गाड़ोदिया ने की। उनके साथ मंचासीन थे शाखा सचिव मनीष देवड़ा, कोषाध्यक्ष अभिषेक खेमका मुख्य अतिथि डा रमेश सहरिया एवं सबिता केसान। सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों एवं पत्रकारों का फूलम गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात शाखाध्यक्ष बिनय गाड़ोदिया ने कार्यक्रम के उद्देश्य की व्याख्या करते हुवे शाखा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी। इसके बाद शुरू मुख्य कार्यक्रम अभिनंदन समारोह जिसमें तीन तरह के पुरस्कार प्रदान किए गए ये थे समाज गौरव, नारी गौरव एवं युवा गौरव। सर्वप्रथम मंच के सदस्यों द्वारा कोरोना काल में अपने आप की परवाह न कर मंच द्वारा चलाए जा रहे जन उपयोगी सेवा में समर्पित करीब 50 सदस्यों को युवा गौरव की उपाधि से विभूषित किया गया तथा उन्हें एक एक मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ये सभी पुरस्कार मुख्य अतिथियों एवं मंच के वरिष्ठ सदस्यों के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए। इसके बाद मुख्य अतिथि डा रमेश सहरिया को उनके द्वारा समय समय पर मंच द्वारा आयोजित बाबा रामदेव सेवा व कैंसर प्रकल्प में अपना पूर्ण सहयोग देकर जनहित में कार्य करने के लिए समाज गौरव की उपाधि से एक मोमेंटो प्रदान कर विभूषित किया गया। इसके बाद उभरती लेखिका व कवित्री सबिता केसान जिनकी एक पुस्तक " गुजारिश है तुझसे ना रूठे ऐ जिंदगी " का हाल में विमोचन हूवा को उनकी इस उपलब्धि के लिए नारी गौरव की उपाधि से एक मेमोंटो प्रदान कर अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सदस्य अंकुश केड़िया ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ किया। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने मारवाड़ी युवा मंच, डिब्रूगढ़ द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यक्रमों की सराहना की। अंत में शाखा सचिव मनीष देवड़ा ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें