दयानंद सिंह
मोरानहाट। 73वें गणतंत्र दिवस पर कोरोना की काली छाया स्पष्ट रुप में दिखी ।सरकारी प्रोटोकॉल की आर मे सभी अधिकारी और नेता अपनी जिम्मेदारी मात्र निभाते हुए नजर आए।मोरान राजस्व कार्यालय में डा.संगीता शर्मा ने तिरंगा फहराया । संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन प्रह्लाद तोदी ने किया।डा. शर्मा ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।उपस्थित लोगों को मोरान पुलिस चक्राधिकारी, खोवांग खंड विकास अधिकारी ने भी संबोधित किया।कोरोना के मद्देनजर नृत्य-गीत का कार्यक्रम न होने के कारण गांव बुढा से लेकर बच्चे, अविभावक ध्वजारोहण मे शामिल नहीं हुए।मोरान पौर सभा कार्यालय प्रांगण में माहमारा राजस्व अधिकारी इंडिका गोगोई ने तिरंगा फहराया।वहां भी संक्षिप्त रूप में गणतंत्र दिवस मनाया गया। वैसे वाहनों, बाईक और स्कूटी पर लोग तिरंगा झंडा लगाकर घूम रहे थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें