मायुंम मुंबई शाखा ने मंच स्थापना दिवस के दिन सराहनीय कार्य करके मायुंम का नाम रोशन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुंम मुंबई शाखा ने मंच स्थापना दिवस के दिन सराहनीय कार्य करके मायुंम का नाम रोशन किया



गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य मानव सेवा में हर परिस्थिति में सक्रिय रहते हैं यह बात अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की मुंबई शाखा ने एक बार फिर चरितार्थ करके दिखा दी है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना इस प्रकार है कि मुंबई के एक निजी फर्म में काम कर रहे असम के शिवसागर जिले के चेरेकापाड़ा निवासी हेमंत गोगोई की मुंबई के केईएम अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय गोगोई मुंबई में अकेले ही रहते थे। शिवसागर में उनके परिजनों को जब इस दुखद घटना की जानकारी मिली तो वे मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर शाखा के भूतपूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल से मिले एवं उनसे सहयोग की मांग की। मनोज अग्रवाल ने तत्काल युवा मंच के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा से संपर्क किया तो मोहित नाहटा ने भी महाराष्ट्र प्रादेशिक युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष किशोर वर्मा को सूचित किया एवं उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इसके पश्चात युवा मंच की मुंबई शाखा के सदस्य सक्रिय होकर अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस विभाग से मिलकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए। इन कार्रवाइयों में पूरे चार दिन लग गए अंत में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 38 वें स्थापना दिवस के दिन मुंबई शाखा के सदस्यों ने पुलिस की कार्यवाही संपूर्ण कर मृतक गोगोई का शव प्राप्त कर उसका सम्मान अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे अंतिम संस्कार को वीडियो कॉल के माध्यम से शिव सागर में बैठे उनको परिजनों को दिखाया जा रहा था। इस पूरे कार्य की चेरेका पाड़ा गांव के निवासियों ने मुक्त कंठ से मारवाड़ी युवा मंच की प्रशंसा की। मायुंम मुंबई शाखा के अध्यक्ष गोविंद बोचीवाल, प्रदीप्त सोती, हेमंत शर्मा, अमित मालावत, राजेश मोर , परेश मोर ने उक्त कार्य में अपना सक्रिय सहयोग देकर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें