परशुराम प्रीमीयर लीग सीजन 3 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

परशुराम प्रीमीयर लीग सीजन 3



अमित नागोरी

गोलाघाट के श्री ब्राह्मण सभा के सौजन्य से परशुराम प्रीमीयर लीग सीजन 3 का आयोजन स्थानीय अग्रसेन भवन स्थली में आयोजित किया गया । प्रथम मैच में दीपक शर्मा एवं नवीन शर्मा के विवेक मालानी के कप्तानी वाली लायंस ने 8 ओवर में 29 रन बनाए । टाइगर्स के कप्तान रोहित लदर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए । जवाब में रामोतार पारिख और कपिल लड्ढा के रोहित लदर के कप्तानी वाली टीम टाइगर्स ने लक्ष्य 4.4 ओवर में हासिल किया। दूसरे मैच में निकुंज अग्रवाल के अवनीश अग्रवाल के कप्तानी वाली टीम कोबरा ने सुधाकर अग्रवाल के 38 रन की मदद से 8 ओवर में 62 रन बनाए । जवाब में लाला बाहेती और अमित अग्रवाल के यश शर्मा की कप्तानी वाली टीम पैंथरस ने सुनील लाहोटी के 31 रन की मदद से लक्ष्य 5.5 ओवर में बना लिया। अंपायर सुजीत जैन , दीपक शर्मा , हितेश लाहोटी , अमृत माहेश्वरी रहे । ये जानकारी यश शर्मा द्वारा दी गयी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें