दयानंद सिंह
मोरानहाट। असम सरकार के पंंचायत और ग्रामोन्नयन विभाग के सौजन्य से मोरानहाट शहर के उषापुर मे मंगलवार से माघीमेला का आयोजन किया गया है।आत्मसहायक गुट की महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के पीठा और खाद्य सामग्री, फुलाम गमछा का स्टाल लगा है।मिरि ,मिसिंग, कछारी, ताई के पारंपरिक पोषाक मेला में उपलब्ध है।लोग बढ चढकर खरीदारी कर रहे हैं।आज दूसरे दिन वर्षा के वावजूद भीड़ देखी गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें