असम में मिला सात विलुप्त प्रजाति के बंदरों का कंकाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में मिला सात विलुप्त प्रजाति के बंदरों का कंकाल



बिश्वनाथ (असम)। बिश्वनाथ जिला के बिहाली संरक्षित वनांचल के अंदर से सात विलुप्त प्रजाति के बंदरों का मुंड एवं कंकाल बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। एक सौ से अधिक विभिन्न प्रजाति के जीव जंतु इस संरक्षित वनांचल में निवास करते हैं।


वनाअंचल में काम करने वाली एक शोध टीम ने संरक्षित वनांचल के अंदर चार विलुप्त प्रजाति के सात बंदरों का कंकाल बरामद किया है। सातों बंदरों का मुंड एक जगह पाया गया। जिससे यह साफ हो गया कि अवैध शिकारी बंदरों की हत्या कर उनका मांस, चामड़ा, नाखून आदि ले गए होंगे।

प्रकृतिक प्रेमियों ने इस घटना में शामिल सभी अवैध शिकारियों की जल्द से जल्द पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि काजीरंगा, नामेरी राष्ट्रीय उद्यान और अरुणाचल प्रदेश के 140 स्क्वायर किमी में स्थित बिहाली संरक्षित वनांचल में पाये जाने वाले विलुप्त प्रजाति के सात बंदरों का कंकाल बरामद होना बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

वनांचल में पाए जाने वाले बंदर, हाथी, चिड़िया, पशु-पक्षी सहित अन्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा की मांग प्रकृति प्रेमियों द्वारा की गई है। साथ ही संरक्षित वनांचल को वन्य प्राणी अभयारण्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठायी जा रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें