मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा "ई श्रम कार्ड" शिविर शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा "ई श्रम कार्ड" शिविर शुरू





गुवाहाटी। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को हमेशा सेवा उपलब्ध कराने वाली अग्रणी संस्था मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने आज से "ई श्रम कार्ड" शिविर का शुभारंभ किया। शाखा के जनसंपर्क अधिकारी संजीत धूत ने बताया छत्रिबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन परिसर में ई श्रम कार्ड शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर व श्रमिक तबके के लोगों ने अपना नाम पंजीयन करवाते इसका लाभ उठाया एवं ई श्रम कार्ड बनवाया। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष सुशील गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवालका, सचिव शंकर बिड़ला, उपाध्यक्ष रमेश चांडक, कोषाध्यक्ष सूरज सिंघानिया, कार्यक्रम संयोजक तथा संयुक्त सचिव विवेक सांगानेरिया, सह-संयोजक मक्खन लाल अग्रवाल, गौतम शर्मा, विनोद जिंदल, विकाश जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल के अलावा ई श्रम कार्ड टीम का नेतृत्व कर रहे कन्हैया जयसवाल उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें