अरुणा अगरवाल
विद्यालय की परंपरा को बनाए रखते हुए रंगिया के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल द्वारा शनिवार को विद्यालय का तीसवाँ स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ सुबह 9.30 बजे किया गया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन, सुबह 10.30 बजे सामुहिक प्रार्थना, सुबह 11 बजे दिवाल पत्रिका का उद्घाटन और अध्यक्ष का भाषण विद्यालय के चेयरमेन हरिराम क्याल के कर कमलों से किया गया । इसके पश्चात सुबह 11.15 बजे खुला सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने गीत तथा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान एचएसएलसी उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को चांदी के सिक्के और फुलाम गामोछा देकर सम्मानित किया गया। तथा उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्रों को 11000 / के चेक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मौके पर असम से बाहर ग्लोबल अचीवर्स में प्रथम पुरस्कार पाने वाली कक्षा 3 की एक छात्रा और हाल ही में विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कार जीतने वाले चार छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कोविड प्रोटोकॉल को मानकर विद्यालय की परंपरा बनाये रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में सभी की गरिमामयी उपस्थिति को याद किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश सिकरिया, संचालन समिति के अन्य सभी सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी सहित विद्यालय के वर्तमान और पुर्व छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें