दयानंद सिंह
मोरानहाट। हर वर्ष 31जनवरी को असम मे मे-डाम-मे-फी परंपरागत तरीके से मनाया जाता है।आहोम समुदाय के पुरोहितों की देख रेख मे स्वर्गदेव और पूर्व पुरुषों अर्थात पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।मोरान के सेंग रेंग प्रांगण में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मैदाम तर्पण और पूजा अर्चना करने के साथ ही मे-डाम-मे-फी मनाया गया।तिलै नगर मे-डाम-मे-फी आयोजन समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम मे मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई और असम सरकार के शक्ति मंत्री विमल बोरा ने सिरकत की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें