कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सक्षम है मशरूम, बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सक्षम है मशरूम, बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता



-आयुर्वेदाचार्य ने कहा, मशरूम के सेवन से शरीर को मिलती है कई रोगों से निजात


लखनऊ। विटामिन डी, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही यह कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में भी सहायक है। इसके सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरान की मात्रा काफी बढ़ जाती है। यह पाचन, हृदय एवं रक्त को स्वस्थ बनाने में भी काफी सहायक है।

बीएचयू के पंचकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि मशरूम में एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है, जो हमें फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह एक नैचुरल एंटीबायोटिक है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण से हमें रोकता है। यह स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें विटामिन से लेकर खनिज, लवण और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मशरूम का सेवन सेहत के लिए 'रामबाण' है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर तो नियंत्रण में रहता ही है, साथ ही यह मोटापे को भी कम करने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत का काम भी करते हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन को दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें कुछ तरह के एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

डॉ. सिंह ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम को सर्वोत्तम आहार माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही इसमें वसा, कार्बोहाइड्रेट और शुगर नहीं होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह शरीर में इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि मशरूम के सेवन से पेट की समस्याओं- जैसे कब्ज, अपच आदि से राहत मिलती है। साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें