महिलाओं ने की शुख शांति और कोरोना से मुक्ति की मंगलकामना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महिलाओं ने की शुख शांति और कोरोना से मुक्ति की मंगलकामना



अरुणा अग्रवाल


नये वर्ष की शुरुआत के साथ ही देशभर में शुभकानाओं का दौर जारी है। इसी बीच रंगिया के मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शक्तिपीठ दिपतेस्वरी माता के दरबार में जाकर इस नए साल में अपने तथा अपने परिवार और समाज तथा राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने विश्व से कोरोना-19 और वैरिएंट ओमिक्रोन जैसी महामारी को दूर कर शुख और मंगलमय जीवन की माता से प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि हमें अब नकारात्मक विचारों का त्याग कर सकारात्मकता को जीवन में अपनाना चाहिए तथा हमेशा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए। महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद देवालय के महंत को फुलाम गामोछा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। तथा भिक्षुओं को खाद्य सामग्रियां बांटी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें