अरुणा अगरवाल
रंगिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक ही रात्रि में रंगिया के तीन युवकों की रहस्यमयी मौत की खबर से लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगिया के चार युवक बाईहाटा चाराली के सिंचाई विभाग के ठेकेदार के अधीन मजदूरी का काम करते थे। बीती रात को कार्यालय कैंप से इनमें से तीन युवकों का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही गंभीर हालत में एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंगिया पुलिस के सहयोग से बाईहाटा पुलिस ने मृत युवकों को कैम्प से बरामद किया। मृतकों की पहचान रंगिया तेरेकुची निवासी बाबुल अली, नितेनी गांव के मोजाफर हुसैन और धूही के रातुल अली के रूप में हुई है। वहीं सफीकुल अली नाम के एक अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किन परिस्थितियों में इन तीन युवकों की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पुलिस द्वारा युवकों की मृत्यु का कारण पता लगाने की उम्मीद की गई है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें