ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
-लखीमपुर जिले की पांच सीटों में से 4 भाजपा की झोली में, 1 भाजपा गठबंधन दल एजीपी के पास
ठेंगाल कछारी स्वायत्त परिषद के चुनाव की मतगणना में आज भाजपा ने लहराया परचम। लखीमपुर जिले की पांच सीटों में से 4 भाजपा की झोली में तथा 1 भाजपा गठबंधन दल एजीपी को मिली। लखीमपुर जिले में परिषद की 5 सीटों के लिए 15 चुनाव मैदान में उतरे थे । उल्लेखनीय है कि चुनाव में कुल 9,293 मतदाताओं में से 7,870 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इन 5 सीटों पर चुनाव लड़ने के उद्देश्य से भाजपा ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे तथा एक सीट अपने गठबंधन दल अगप को दिया था। इसके अलावा कांग्रेस ने पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और पांच निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरे थे। जिनमें से निर्दलीय और कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी परन्तु भाजपा पूरी तरह विजयी हुआ, क्योंकि इन 5 सीटों में से 4 सीट भाजपा उम्मीदवारों को और एक सीट भाजपा गठबंधन के अगप को प्राप्त हुई।
आज सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होने वाले मतगणना में 19 नंबर दक्षिण बिहपुरिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशराम बोरा ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 844 वोट मिले। विधायक के रूप में दो बार जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी रमाकांत बोरा को 437 मतों के अंतर से पराजित किया। 17 नम्बर पाभ निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी केशव नियोग ने निर्दलीय प्रत्याशी थानेश्वर सैकिया को 82 मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें कुल 713 वोट मिले। 16 नम्बर बंगालमारा (पूर्वी डिकरंग) विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लेखन बोरा ने निर्दलीय प्रत्याशी बाटू कृष्ण बोरा को 287 मतों के अंतर से हराया। लेखन बोरा को कुल 890 वोट मिले। 18 नम्बर पूर्वी लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ज्योति बोरा सैकिया ने कांग्रेस की तुलौनी सोनोवाल बारा को 128 मतों के अंतर से हराया। ज्योति बोरा सैकिया को कुल 790 वोट मिले। एजीपी प्रत्याशी धनेश्वर हजारिका ने 20 नम्बर जकाईपोलोवा हरमती में कांग्रेस प्रत्याशी अपूर्व हजारिका को 316 मतों के अंतर से पराजित किया। धनेश्वर हजारिका को इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 856 मत प्राप्त हुए।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें