नगांव में कृषि विभाग ने धान खरीद करने का काम आरंभ किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में कृषि विभाग ने धान खरीद करने का काम आरंभ किया

 


पूजा माहेश्वरी


जिला कृषि विभाग द्वारा एक लाख मैट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया ।

नगांव। किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए असम सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से धान खरीदने की प्रक्रिया नगांव जिले में भी आरंभ कर दी गई है । नगांव जिला कृषि विभाग के नेतृत्व में , नगांव जिला खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग व नगांव जिला परिषद के सहयोग से नगांव जिला के किसानों से धान की खरीदी आरंभ हो गई है ।प्रति क्विंटल धान 1,940 रुपए दर के हिसाब से नगांव जिला के किसानों से धान की खरीदी की जा रही है । नगांव जिला कृषि अधिकारी अरुण हजारिका ने बताया कि जिला के धिंग से 1823.06 क्यूनटल ,कलियाबर में 70.08 क्यूनटल ,रोहा 64 क्यूनटल और कठियातुली से 150 क्यूनटल धान खरीदा गया है । नगांव जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उक्त धान बुधवार तक खरिदा गया है । धान खरीदने का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा । सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदने का न्यूनतम मूल्य 1940 निर्धारित किए जाने पर किसानों ने खुशी जाहिर की है । नगांव जिला कृषि विभाग ने बताया कि जिला में एक लाख बाईस हजार मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें