अमित नागोरी
गोलाघाट के श्री ब्राह्मण सभा के सौजन्य से हाल ही में जैन मंदिर में परशुराम प्रीमीयर लीग सीजन 3 के खिलाड़ियों का चयन शिविर संपन्न हुआ । इस मौके पर गोलाघाट ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जगदीश शर्मा , घनश्याम शर्मा , महेश शर्मा , रवि शर्मा और महिला सभा की मनीषा शर्मा एवं ज्योति शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । दीप प्रज्वलन जगदीश शर्मा द्वारा किया गया और उन्होंने अपने वक्तव्य में खेल की महत्वता के बारे में बताया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की अपील की । कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन रवि शर्मा ने किया और चयन शिविर का संचालन सुजीत जैन द्वारा किया गया । शिविर में गोलाघाट के स्थानीय खिलाड़ियों ने भाग लिया । चयन शिविर में सौरभ बिन्नानी और दीप माहेश्वरी सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे ।
इस मौके पर 6 टीम बनी । जिसमे रामोतार पारिख और कपिल लड्ढा के रोहित लदर के कप्तानी वाली टीम टाइगर्स ; लाला बाहेती और अमित अग्रवाल के यश शर्मा की कप्तानी वाली टीम पैंथरस ; दीपक शर्मा एवं नवीन शर्मा के विवेक मालानी के कप्तानी वाली लायंस ; मुकेश अग्रवाल , मिंटू जैन एवं प्रदीप बाहेती के अभिनव अग्रवाल के कप्तानी वाली टीम चीता ; फ्रेंड्स ग्रुप के अभिषेक शर्मा के कप्तानी वाली लेओपर्डस ; निकुंज अग्रवाल के अवनीश अग्रवाल के कप्तानी वाली टीम कोबरा शामिल है । धन्यवाद ज्ञापन रवि शर्मा ने किया ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें