बूस्टर डोज के नाम पर आ रहे फोन और लिंक, जरा सी असावधानी में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बूस्टर डोज के नाम पर आ रहे फोन और लिंक, जरा सी असावधानी में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता



कोलकाता। राजधानी समेत पूरे राज्य में कोरोना के तेज संक्रमण के बीच जालसाजों ने ठगी के नए तरीके खोज लिया है। कोरोना वायरस के बूस्टर डोज देने के नाम पर फोन आ रहे हैं, जिसमें लोगों से एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है अथवा उनसे ओटीपी मांगा जा रहा है। कई मामलों में लोगों से केवल एक रुपया ट्रांसफर करने को कहा जा रहा है।


कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने गुरुवार को "हिन्दुस्थान समाचार" को बताया कि इस तरह की कई शिकायतें कोलकाता पुलिस में पहले भी दर्ज कराई जा चुकी हैं। ऐसे में पुलिस की साइबर ब्रांच के अधिकारी आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए जागरुकता का संदेश भी दे रहे हैं।

मुरलीधर ने ‘फ्रॉड अलर्ट ‘ शीर्षक वाली पोस्ट में लिखा है, ”धोखेबाज आम आदमी को ठगने देने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं। बूस्टर खुराक लेने के लिए जालसाज आपको कॉल या मैसेज कर सकते हैं! यदि उत्तर हां है, तो वे आपको एक लिंक या ओटीपी भेजेंगे। बहुत सावधान रहें। यह वह जगह है, जहां आप अपना सारा पैसा खो सकते हैं। यदि आपको ऐसा कोई फोन कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो आप कोई लिंक डाउनलोड नहीं करेंगे। ओटीपी साझा न करें।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें