ज्वेलर्स का काम नहीं करना चाहता इसलिए दी थी लूट की झूठी सूचना, आरोपित गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ज्वेलर्स का काम नहीं करना चाहता इसलिए दी थी लूट की झूठी सूचना, आरोपित गिरफ्तार



जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के सामोद थाना इलाके में सोमवार देर रात जाटावाली चौकी के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा लुटने की झूठी सूचना देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ज्वेलर्स का काम नहीं करना चाहता है। घर वाले जबरन उससे यह काम करवा रहे हैं। इस काम को छोड़ने के लिए उसने यह लूट की कहानी रची।

सामोद थानाधिकारी पूजा पूनिया ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में आज आरोपित शिंभू कुम्हार (23) पुत्र कालूराम कुम्हार निवासी मानपुरा माचेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपित से सामने आया कि वह ज्वेलर्स का काम नहीं करना चाहता है। घर वाले जबरन उससे यह काम करवा रहे हैं। इस काम को छोड़ने के लिए यह लूट की कहानी रची। आरोपित ने तय किया की लूट की कहानी परिजनों को बताने के बाद इस काम से उसका पीछा छूट जाएगा। परिजन पुलिस को सूचना नहीं देंगे, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र के साथ जाटावाली चौकी के नजदीक नकाबपोश बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान बैग में 2 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना और 35 हजार की नकदी रखी हुई थी। इस सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना पर संदेह हुआ। तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ इसके बाद पीड़ित से सख्ती से पूछताछ की तो पीड़ित शिंभू ने ही लूट की झूठी कहानी रचना स्वीकार किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें