नई दिल्ली। सुनामी आपदा से प्रभावित किंगडम ऑफ टोंगा की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए भारत ने राहत, पुनर्वास और पुनर्निमाण के लिए दो लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।
15 जनवरी को टोंगा में आए तूफान से बड़ी आबादी प्रभावित हुई थी और बड़े स्तर पर इमारतों को नुकसान पहुंचा था।
विदेश मंत्रालय के अनुसार टोंगा भारत का करीबी मित्र और हिन्द-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) में सहभागी है। देश और वहां की जनता के साथ एकजुटता दर्शाते हुए आज भारत ने सहायता की घोषणा की है।
भारत ने 2018 में चक्रवात गीता के दौरान भी मदद का हाथ बढ़ाया था। संकट और प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई तबाही के समय हमेशा भारत टोंगा के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिन्द-प्रशांत समुद्री पहल के केन्द्र में भी आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्रमुख स्तंभ है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें