नुमलीगढ़ में हाथी मनुष्य संग्राम जारी  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नुमलीगढ़ में हाथी मनुष्य संग्राम जारी 




अमित नागोरी

गोलाघाट जिले के विभिन्न अंचलों में हाथी मनुष्य संग्राम जारी है और एक जीव अपने खाद्य तो दूसरा अपने प्राण तथा सम्पत्ति के लिए जूझ रहा है । जानकारी के अनुसार नुमलीगढ़ में जंगली हाथियों ने एक विद्यालय में धावा बोला और काफी नुकसान पहुंचाया । नुमलीगढ़ चाय बागान के 21 नम्बर लाइन में स्थित प्राथमिक विद्यालय में उक्क्त घटना घटी । बीते रात्रि को दो जंगली हाथियों ने विद्यालय में प्रवेश कर तांडव मचा दिया । इस दौरान विद्यालय के क़ई कक्षाओं को क्षतिग्रस्त करने की खबर है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें