गोलाघाट (असम)। बकरी चोरी के आरोप में सामूहिक भीड़ द्वारा एक चोर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि गोलाघाट जिला के देरगांव के निकट मामरनी गांव में बकरी चोरी के आरोप में गांव वालों ने एक आरोपित चोर की शनिवार की रात को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृत बकरी चोर की पहचान लेलो मामरनी गांव के ही आहोम दास के रूप में की गई है।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लेलो मामरनी गांव निवासी अरुणा बोरा और राजीव बाकती के रूप में की गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व लेलो गांव के भेलेंगी बोरा नामक व्यक्ति के घर से एक बकरी की चोरी हुई थी। बकरी की चोरी का आरोप मृत आहोम दास उर्फ संजय पर लगा था। इस कड़ी में शनिवार की रात को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें