प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूकः प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आज करेगा मौन विरोध - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूकः प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आज करेगा मौन विरोध



गुवाहाटी। असम प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की अध्यक्ष मून स्वर्णकार ने रविवार को कहा कि गत पांच जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पंजाब में सोची समझी साजिश के तहत एक फ्लाईओवर पर रुकने को मजबूर किया गया। कांग्रेस शासित पंजाब सरकार ने देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के बदले उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। जिसके चलते प्रधानमंत्री को बाद में वापस लौटना पड़ा। इस घटना कि हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।


गुवाहाटी के हेंगराबारी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राज्य अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वर्णकार ने कहा कि पंजाब पुलिस प्रशासन ने सड़क सुरक्षित बताया था, बावजूद इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हुई। यह बहुत ही चिंताजनक बात है। प्रधानमंत्री के जीवन को लेकर संकटजनक हालात पैदा किया गया था।

उन्होंने कहा कि कहा कि अब तक पंजाब में अनेक लोग खालिस्तानी आतंकवादियों के हाथों मारे गये हैं। कांग्रेस शासित पंजाब सरकार के षड्यंत्र के बावजूद प्रधानमंत्री सुरक्षित वापस लौट आए। इस घटना की प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस के खिलाफ अनुसूचित जाति मोर्चा आगामी 10 जनवरी को असम के प्रत्येक जिला में काला बैज पहनकर मौन विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह घटना भारत के इतिहास में काला अध्याय के रूप जुड़ गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति के लोग अनेक परियोजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। साथ में मंत्री सभा में 12 कैबिनेट मंत्री तथा पांच लोग राज्य सभा संसद बनाए गये हैं। इस मौके पर प्रदेश मोर्चा के सह सचिव सीमांत दास भी उपस्थित थे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें