गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध की घटना को लेकर समूचे देश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस कड़ी में आज राजधानी गुवाहाटी के चांदमारी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने असम प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में नेताओं ने मौन विरोध प्रदर्शन किया।
असम प्रदेश भाजपा का कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे के दौरान पंजाब कांग्रेस नेतृत्वाधीन राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा की अनदेखी कर प्रधानमंत्री की हत्या करने का गंभीर षडयंत्र रचा था। इस मामले में प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर मौन धरना दिया।
इस मौन विरोध धरना का नेतृत्व में प्रदेश भाजपा के महासचिव पुलक गोहाईं, प्रदेश उपाध्यक्ष बिजुली कलिता मेधी, गुवाहाटी जिला भाजपा अध्यक्ष मृगेन शरनिया और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा लगातार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। माना जा रहा है कि यह मुद्दा जल्दी थमने वाला नहीं है। वहीं असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी भी पंजाब सरकार का बचाव करते देखे गये। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें