अरुणा अगरवाल
देश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ रंगिया महकमा प्रशासन ने भी आज देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। रंगिया के उच्चत्तर माध्यमिक खेल मैदान प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में महकमाधिपति लीना कुमारी पावे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के लिए गणतंत्र दिवस का उत्साह कुछ हद तक फीका रहा। इसबार बिना किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस परेड की सलामी लेने के बाद महकमाधिपति पावे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा इसके पश्चात भाषण प्रदान किया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण लहकर को सन्मानित किया गया। तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दिए जाने वाले आधिकारिक सन्मान को स्थगित रखते हुए उनके घर तक पहुँचाने की घोषणा की गयी। इसबार गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में बाधा होने के कारण विद्यालय-महाविद्यालय के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए महकमा प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों में फल-मूल वितरित किये गए। योगाचार्य ज्योतिष कलिता द्वारा संचालित कार्यक्रम में रंगिया महकमा की निर्वाचन अधिकारी नील हरित कौशिक, सहकारी आयुक्त चंपक डेका, अम्लान बैश्य, महकमा तथ्य एवं जनसंजोग अधिकारी हेमंत शर्मा सहित बहुत से अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें