सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया ने मनाया गणतंत्र दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया ने मनाया गणतंत्र दिवस






अरुणा अगरवाल

क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया के प्रांगण में आज दिनाँक 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री जगदीप पाल सिंह उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया की अगुवाही में ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मनाया गया। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर देश को अपना संविधान मिला था। तथा भारत का संविधान लागू किया गया था । संविधान लागू होने के बाद भारत एक गणतांत्रिक देश बन गया । इसके 6 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर श्री राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी "। कार्यक्रम समापन की ओर बढ़ते हुए उप महानिरीक्षक , क्षेत्रक मुख्यालय के महानिदेशक ने यह संदेश पढ़कर सुनाया। अंत में उप- महानिरीक्षक ने सभी उपस्थित अधिकारीगण व सभी बल कार्मिको को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें