ड्रग्स के खिलाफ रंगिया पुलिस का अभियान जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ड्रग्स के खिलाफ रंगिया पुलिस का अभियान जारी



अरुणा अग्रवाल


रंगिया पुलिस का ड्रग्स विरोधी अभियान तेज गति से जारी है। इसी क्रम में बीते मंगलवार को रंगिया थाना के नवनियुक्त भारप्राप्त पुलिस अधिकारी भास्कर मल्ल पटवारी के नेतृत्व में रंगिया पुलिस की एक टीम ने पीताम्बर हाटबजाली में अभियान चलाया। रंगिया पुलिस ने कुख्यात ड्रग्स माफिया रेकीब अली उर्फ फ़हीज के घर के साथ-साथ उसके घर के आस पास गहन तलाशी ली। पुलिस ने तलाशी के दौरान 51 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद की। बरामद की गई ब्राउन सुगर का बाजार मूल्य 3 लाख 30 हजार रुपये अनुमान लगाया गया है। तलाशी के दौरान रेकीब अली भागने में सफल हो गया इसके पश्चात पुलिस द्वारा ड्रग्स माफिया फ़हीजर की भग्नि को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग्स के व्यवसाय से जड़ित होने के आरोप में रेकीब अली उर्फ फ़हीज को पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। परंतु जामीन प्राप्त कर रेकीब अली फिर से ड्रग्स व्यवसाय में लिप्त हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें