अमित नागोरी
प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी गोलाघाट के रिलायंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अपना वार्षिकोत्सव मनाया । इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रेक्टर डॉ तुलेंद्र नाथ हजारिका ने की । वही तनकेश्वर पाठक , प्रधानाचार्य प्रियंका सैकिया दास और उप प्रधानाचार्य लखयजीत दुवारा को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया । सर्वप्रथम संस्थापक अध्यक्ष रूपक कुमार गोगोई , पूर्व मंत्री जीवकांत गोगोई और कार्यालय के दीपक रॉय के फोटो के आगे दीप प्रज्वलित किया गया । उद्देश्य व्याख्या प्रियंका सैकिया दास और अध्यक्ष का वक्तव्य डॉ तुलेंद्र नाथ हजारिका ने दिया । ततपश्चात हाल ही में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किये गए । इस मौके पर मिस्टर रिलायंस जुनैद अख्तर और मिस रिलायंस बृष्टि बोरा रही । कार्यक्रम का संचालन अमित नागोरी ने किया ।
फिर बारहवीं के छात्र छात्राओं को परम्परागरत तरीके से आरती उतार तथा तिलक लगाकर व उपहार प्रदान कर विदाई दी गयी और ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया । इसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन शहनाज यास्मीन ने किया । कार्यक्रम में विधार्थियो और शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुति दी । इस मौके पर एस एन डेका , शिक्षक मंडली और विद्यार्थी गन उपस्थित थे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें