कामरूप (असम)। कामरूप (ग्रामीण) जिला के अमीनगांव के शीलाग्रांट शिव दुर्गा मंदिर, शीलाग्रांट काली मंदिर और लठिया बागान के गणेश मंदिर में चोरी किए जाने का मामला गुरुवार को सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों मंदिरों के दानपात्र तोड़कर दानपात्र में मौजूद पैसा चोर लेकर फरार हो गए। चोर तीनों मंदिरों के दानपात्र से कितना पैसा चुराए हैं इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। शीलाग्रांट शिव दुर्गा मंदिर का दानपात्र दो वर्षों से नहीं खोला गया था। इससे पहले शिव दुर्गा मंदिर के दानपात्र में भक्त सोना चांदी के गहने भी दान दिए थे।
घटना के संबंध में तीनों मंदिर प्रबंधन द्वारा अमीनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि उत्तर गुवाहाटी के ऐतिहासिक आउनीआटी सत्र में चोरी के बाद गत आठ दिनों में यह दूसरी चोरी की चोरी की घटना घटी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें