सीमावर्ती गांवों के युवाओं के लिए एसएसबी ने शुरू किया कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सीमावर्ती गांवों के युवाओं के लिए एसएसबी ने शुरू किया कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम




कोकराझार (असम)। कोकराझार जिला के आमगुड़ी में स्थिति वास्को व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 31वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती गांवो में रहनेवाले युवाओं के लिए एक महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया है।

शिविर में 16 महिला प्रतिभागी सिलाई एवं 16 पुरुष प्रतिभागी इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण ले रहे हैं। बंगाईगांव स्थिति एसएसबी क्षेत्रीय मुख्याल के उप महानिरीक्षक एंथोनीथानमी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी. द्वारा चलाये जा रहे शिविर से युवाओं को अपने कौशल विकास में बहुत लाभ होगा।

उन्होंने युवाओं को खेल-कूद और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का आयोजन गोसाईगांव स्थित एसएसबी की 31वीं वाहिनी के कमांडिंग आफिसर दिव्य रंजन सिंह, उप कमांडेंट सुमित नयन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एसएसबी की 6वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम भी उपस्थित थे। 31वीं वाहिनी के कमांडिंग आफिसर भी शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वाहिनी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें