कोकराझार (असम)। ऑल कोच राजवंशी छात्र संघ (आक्रासू) का 21वां केंद्रीय शहीद दिवस और आक्रासू का 11वां केंद्रीय द्विवार्षिक अधिवेशन आज कोकराझार जिला शहर के बीचों बीच रास मेला ग्राउंड में एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया।
इस अवसर पर आक्रासू के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेन राय द्वारा संगठन का ध्वज फहराया गया तथा सचिव केशव राय ने शहीदों की वेदी दीप जलाकर पुष्पांजली अर्पित किया। इस कार्यक्रम में अलग कामतपुर राज्य और जनजातिकरण की मांग को लेकर संकल्प लिया गया। आक्रासू के चील रायसेन, कोच राजवंशी महिला समिति और कोच राजवंशी जातीय परिषद ने हिस्सा लिया।
आज के कार्यक्रम में कोच राजवंशी जातीय परिषद के सचिव बिश्वजीत राय ने हाल के दिनों में जनजातिकरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के बयान की आलोचना की। उन्होंने काफी ओजपूर्ण बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोच राजबंशी को जनजातिकरण तो दूर कामतापुर के नाम पर लॉलीपॉप दे रही है। अगर जल्द ही कोच राजबंशी की समस्यों का समाधान नहीं हुआ तो जरूरत पड़ने पर कोच राजबंशी हाथ में हथियार लेने के लिये बाध्य हो जाएंगे। दीपेन राय ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द कोच राजबंशी की समस्यों का समाधान करने का आह्वान किया। ऐसा नहीं होने पर गणतांत्रिक रूप से जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें