सशस्त्र सीमा बल की 24 वीं वाहिनी द्वारा सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सशस्त्र सीमा बल की 24 वीं वाहिनी द्वारा सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन



अरुणा अगरवाल

सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी) की रंगिया में तैनात 24 वीं वाहिनी द्वारा ‘नागरिक कल्याण कार्यक्रम’ के तहत आज भारत –भूटान सीमाक्षेत्र के कुमारीकाटा स्थित ‘खादी ग्रामोद्योग विद्यालय’ प्रांगण में कुमारीकाटा के MCLA विजित गोउरा नर्जारी और बटालियन के कमान्डेंट हृषिकेश शर्मा की उपस्थिति में 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया I जिसके अंतर्गत 24 वीं वाहिनी, रंगिया की ओर सीमावर्ती क्षेत्र की 22 गरीब छात्राओं एवं महिलाओं को सिलाई का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसके अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को कपड़ो की कटिंग, सिलाई और रख-रखाव की जानकारी दी जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री नार्जारी ने कहा कि “एसएसबी हमेशा ही हमारी सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है I एसएसबी की यह पहल सराहनीय है, इस कार्यक्रम से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं एवं छात्राएं अपने जीवन में आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बनेगी और अपने परिवार का भली भांति भरण-पोषण कर सकेंगी” I वहीं बल वाहिनी के कमान्डेंट हृषिकेश शर्मा ने अपने भाषण द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती व दूरस्थ क्षेत्र की गरीब महिलाओ और छात्राओ को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपनी जीविकोपार्जन घर में रहकर भी कर सके और परिवार के साथ खुशहाल जीवनयापन कर सके इसके अलावा वे सिलाई मशीन सीखकर अपने आस-पड़ोस की महिलाओ को भी हुनर सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है I उन्होंने बताया कि 24 वीं बटालियन लगातार सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब जनता, किसान, ग्रामीणों और युवाओ के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, जिसमे नागरिक कल्याण कार्यक्रम, सामाजिक चेतना अभियान एवं कौशल विकास कार्यक्रम आदि शामिल है I उन्होंने कहा कि 24वीं बटालियन सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती है , आगे भी ग्रामीणों के उत्थान हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे I मौके पर बल वाहिनी के उप-कमांडेंट पंकज शर्मा, उप- कमान्डेंट दीपक सविता, सहायक- कमान्डेंट नवनीत यादव, सहायक- कमांडेंट सनोज राज, दुलाल साहा (प्रिंसिपल खादी ग्रामोद्योग विद्यालय कुमारीकाटा), ग्रामीण तथा एसएसबी के अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें