साहित्य मित्र संस्था को स्नेहा टेलीफिल्म्स ने बीस हजार मास्क भेंट किए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

साहित्य मित्र संस्था को स्नेहा टेलीफिल्म्स ने बीस हजार मास्क भेंट किए



मदन सिंघल

साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं राष्ट्र भाषा प्रचारक बहुआयामी संस्था ने दो साल कोविड महामारी के समय राहगीरों शब्जी एवं अन्य समान बेचने वाले लोगों सहित लगातार मिडिया कर्मियों तथा धार्मिक सामाजिक आयोजनों में मास्क वितरित करने के साथ लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। पुराने कपड़े पुस्तक एवं दवाई वितरित करने एवं लोगों से संग्रह करने के लिए लोग जुड़े। स्नेहा टेलीफिल्म्स ने बीस हजार मास्क, मारवाड़ी फ्रेस के धनराज सुराणा ने दो हजार मेडिकेटेड मास्क एवं रंगीन बढिया मास्क महिलाओं एवं बच्चों के लिए भेंट किए। बराकवैली सिमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल रोजकांडी चाय बागान के महाप्रबंधक ईश्वर भाई उभाङिया  तेरापंथ युवा परिषद के अध्यक्ष पंकज नाहर ने भी व्यक्तिगत रूप से पांच सौ बढिया रंगीन मास्क भेंट किए। अध्यक्ष पत्रकार एवं साहित्यकार मदन सिंघल ने सभी भेंट करने वाले दाताओं का आभार व्यक्त किया तथा लगातार दो साल  स्वयं जरूरत मंदों को नियमित रूप से मास्क बांट रहे हैं। लखदातार ज्वैलर्स के सुनील तोसावार ने सेनीटाइजर सिग्मा सेल्स के नीरु संजीव शर्मा देवकी नंदन जालान गिरजा शंकर अग्रवाल ने भी संस्था में सहयोग प्रदान किया जिससे तीस हजार से अधिक मास्क तथा अन्य सामग्री जरूरत मंदों में वितरित की गई।


1 टिप्पणी:

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें