डिब्रूगढ़ के संदीप अग्रवाल बने पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के जनसम्पर्क अधिकारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ के संदीप अग्रवाल बने पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के जनसम्पर्क अधिकारी



डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ के युवा पत्रकार संदीप अग्रवाल को उनकी कार्यकुशलता एवं मंच के प्रति सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच का जनसम्पर्क अधिकारी ( पीआरओ ) नियुक्त किया गया है। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया ने संदीप अग्रवाल को फोन एवं संदेश के जरिये इसकी जानकारी देते हुए उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि संदीप अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के सदस्य हैं , इन्होंने ग्रेटर शाखा में सहसचिव एवं पीआरओ के पद पर कई साल तक रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर अपनी सेवा प्रदान की है। इसके साथ ही संदीप अग्रवाल असम के एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र " प्रातः खबर " के डिब्रूगढ़ जिले से स्टाफ रिपोर्टर भी हैं। साथ ही ये डिब्रूगढ़ की विभिन्न सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
संदीप की इस उपलब्धि से मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के सदस्यों , पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों सहित डिब्रूगढ़ मारवाड़ी समाज ने भी उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें