सेपन चाय बागान तालाबंदी के खिलाफ धरना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सेपन चाय बागान तालाबंदी के खिलाफ धरना



दयानंद सिंह


मोरानहाट। एक सप्ताह हो गया सेपन चाय बागान मे तालाबंदी को।मगर अभी तक समस्या के समाधान होने की आशा दूर दूर तक नजर नहीं आती।असम चाय मजदूर संघ और प्रशासन कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन प्रबंधक और कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन दे।लक्ष्मी टी कम्पनी प्राईवेट लिमिटेड प्रबंधन हिल नहीं रहा।आट्सा की डिब्रुगढ़ जिला और मोरान आंचलिक समिति के नेताओं ने मोरान मे दो घंटे का अनशन किया।असम सरकार, डिब्रुगढ़ जिला प्रशासन और बागान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।उनका आरोप है कि दोषियों को सजा मिले लेकिन बागान से तालाबंदी हटाया जाना चाहिए।मोरान राजस्व अधिकारी के माध्यम से जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।मजदूर संघ जहां उदंड युवकों की करतूत से शर्मिंदा है वहीं बेकसूर श्रमिकों के जीवन को लेकर चिंतित भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें