अरुणा अगरवाल
देशभर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ रंगिया मे भी आगामी 26 जनवरी को देश का 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा इसका आयोजन रंगिया के उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान प्रांगण में किया जाएगा, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महकमा प्रशासन द्वारा उच्चत्तर माध्यमिक और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया गया है। इसके अंतर्गत चित्रांकन, निबंध लेखन, फोटोग्राफी, स्पीच, देशभक्ति के गीत, देशभक्ति के नृत्य, कविता लेखन, स्लोगन लेखन आदी विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल है। इन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने अपनी कला प्रशासन द्वारा दिये गए वाट्सएप्प नम्बर पर 18 जनवरी के भीतर भेजी। उल्लेखनीय है कि रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा आगामी 26 जनवरी को प्रातः 6 बजे प्रभात गीतांजलि और देश भक्ति के गीतों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 7 अपने-अपने आवास स्थलों और प्रातः 7:30 बजे विभिन्न विद्यालय-महाविद्यालय तथा शिक्षण संस्थानो, सरकारी तथा गैर-सरकारी कार्यालयों, संगठन और संस्थाओं, व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में राष्ट्रीय ध्वज पहराया जाएगा। वही रंगिया महकमा प्रशासन की ओर से सुबह 8.45 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा सुबह 9 बजे मुख्य अतिथी द्वारा समारोह पूर्ण रूप से रंगिया के उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज पहराया जाएगा इसके साथ राष्ट्रीय गीत , मुख्य अतिथि का भाषण और पुलिस द्वारा परेड पर्दशन की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से सुबह 11 बजे रंगिया के सरकारी चिकित्सालय मे चिकित्साधिन रोगियों और आवासिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच फल-मूल वितरित किया जाएगा। तथा सायं 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज अवनमीतकरण व सायं 5:30 बजे सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय और आवास स्थलों में दीप प्रकाशित किया जाएगा। रंगिया की भारप्राप्त महकमाधिपति लीना कुमारी पावे (अ. प्र. सेवा ) द्वारा सभी से कोविड के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें