दयानंद सिंह
मोरानहाट। गत 14 जनवरी की रात एक एंबुलेंस को लेकर सेपन चाय बागान मे कुछ उदंड युवकों ने बागान प्रबंधक के साथ असभ्य आचरण किया ,चिकित्सालय मे उठापटक की।मोरान थाने में मामला दर्ज करवा कर चाय प्रबंधन ने तालाबंदी की घोषणा कर दी थी। कल डिब्रुगढ़ जिला सह श्रमायुक्त की मध्यस्थता मे बागान प्रबंधन, असम चाय मजदूर संघ के पदाधिकारियों और एबीटा के पदाधिकारियों की बैठक में बागान प्रबंधक, कर्मचारियों की सुरक्षा और श्रमिकों की अवस्था पर चर्चा हुई।उक्त बैठक में बागान से तालाबंदी समाप्त करने पर सहमति बनी। तालाबंदी समाप्त करने के पहल से श्रमिकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें