गणतंत्र दिवस के मद्देनजर तलाशी अभियान, गांजा हुआ जब्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर तलाशी अभियान, गांजा हुआ जब्त

 


दयानंद सिंह


मोरानहाट । आगामी गणतन्त्र दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रसाशन ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मोरान थाना ने 37नंबर राष्ट्रीय पथ पर झोलंग के पास वाहनों में तलाशी अभियान चलाया।वहीं मोरानहाट थाना ने थमसन तीन आली के पास अभियान चलाया। मोरानहाट पुलिस की तलाशी दल ने एक स्कूटी संख्या ए एस 04 एक्स 1338 से 4 किलो 750ग्राम गांजा जब्त किया।साथ ही स्कूटी चालक अजित दास(38)को धर दबोचा।रांगली निवासी अजित मोरान शहर में किसी को देने के लिए गांजा ला रहा था।केस संख्या 8/22दर्ज कर पुलिस ने अजित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ये कोई नयी बात नहीं, पहले भी कई बार गांजा पकड़ा जा चुका है,ऐसा लगता है कि कोई बड़ा पार्टी है जो युवकों का इस्तेमाल सिर्फ खेप पहुंचाने में करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें