श्याम भक्त मंडल ने मुख्यमंत्री को मंदिर का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्याम भक्त मंडल ने मुख्यमंत्री को मंदिर का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया





मदन सिंघल

असम के मुख्यमंत्री डा हिम्मत विश्व शर्मा से शिलचर श्री श्याम भक्त मंडल का एक शिष्ट मंडल शिलचर सर्किट हाउस में मुलाकात की तथा श्याम बाबा के मंदिर का उद्घाटन करने के लिए लिखित निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि श्याम बाबा की कृपा रही तो अवश्य ही आकर उद्घाटन करूँगा। उपाध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल ने उतरीय से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा सचिव तथा लखदातार ज्वैलर्स के मालिक सुनील तोसावार ने मुख्यमंत्री को चांदी की कृष्ण राधा की फोटो भेंट की। शिष्टमंडल में किसन लाल राठी पवन राठी तथा मूलचन्द बैद भी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि श्याम बाबा का मंदिर श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर परिसर में बन रहा है जो फरवरी से मार्च तक तैयार हो जायेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें