रंगिया तुलसीबारी स्थित श्री श्री गोरोखिया गोपाल मारली थान के वार्षिक महोत्सव का मुख्य खूंटा स्थापित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया तुलसीबारी स्थित श्री श्री गोरोखिया गोपाल मारली थान के वार्षिक महोत्सव का मुख्य खूंटा स्थापित





अरुणा अग्रवाल

रंगिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तुलसीबारी के ऐतिहासिक श्री श्री गोरोखिया गोपाल मारली थान में प्रतिवर्ष की तरह इसबार भी आगामी 26 जनवरी को मंदिर का वार्षिक महोत्सव तथा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रारंभिक कार्यक्रम के रूप में आज महोत्सव का मुख्य खूंटा स्थापित किया गया। जोकि रंगिया के विधायक तथा भाजपा के राज्यिक अध्यक्ष भवेश कलिता के करकमलों से किया गया। इस मौके पर उत्साह का माहौल देखने को मिला जिसमें बैद्यगढ़ पंचायत के पदाधिकारी, आयोजक समिति, जिला परिषद के सदस्य लिटन कलिता, आंचलिक पंचायत की अध्यक्षा शिप्रा दास, सामाजिक कार्यकर्ता सुबल पाल सहित बहुत से गणमान्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक कलिता ने सभी को महोत्सव के साथ- साथ आगामी भोगाली बिहू की शुभकामनाएं दी तथा भगवान श्री श्री गोरोखिया गोपाल के श्री चरणों मे जनता के कुशलता की कामना के लिए प्रार्थना की। इस पारंपरिक स्थान में, पूरे राज्य से श्रद्धालुओं या पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इसकी बुनियादी सुविधाओं और जगह के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया है। मालूम हो कि उत्तरी कामरूप में इस स्थान को एक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में सक्षम होने का महत्व रखता है। मालूम हो कि तुलसीबारी स्थित श्री श्री गोरोखिया गोपाल मारली थान में हरबर्ष 26 जनवरी को लाखों भक्तों का समागम होता है। इसदिन भक्त अपनी मनोकामनायें लेकर यहाँ आते हैं तथा भगवान गोरोखिया का खिचड़ी रूपी प्रसाद एकसाथ ग्रहण करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें