गुवाहाटी। असम सरकार के धीरेनपाडा अंचल अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन हाई स्कूल में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के विद्यार्थियो के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इस टीकाकरण शिविर में स्कूल के कुल 170 विद्यार्थियों को कोवैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगाया गया।
टीकाकरण शिविर के दौरान स्कूल की ओर से कोविड-19 के सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना भौमिक ने कहा कि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए टीकाकरण अभियान बेहद अहम कदम है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों सहित कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें