दयानंद सिंह
मोरानहाट। आज सुबह लगभग दस बजे मोरानहाट थाना अंतर्गत दुमरदलंग चाय बागान के बरुआ होला शाखा के 12नंबर लाईन मे लगी आग मे तीन बच्चों की जलकर मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास धान की पिटाई के लिए पुआल से छोटा सा घर बना हुआ था।बच्चे अक्सर वहां खेला करते थे।हर दिन की तरह शुक्रवार को चार छोटे छोटे बच्चे खेल रहे थे।अकस्मात उस झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई।बच्चे कुछ समझ पाते, वे अंदर ही घिर गए।एक बालक किसी तरह बच निकला।पड़ोस के लोग पहुंच पाते उसके पहले सब खत्म हो चुका था, तीन माताओं के गोद उजड़ गए।चारों ओर कोहराम मच गया।मोरानहाट थाना प्रभारी, सेपन पुलिस चौकी प्रभारी, माहमारा की राजस्व चक्राधिकारी इंडिका गोगोई ने घटना स्थल पर पहुंच कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्निकांड की जांच शुरू कर दी।घटना स्थल थानेसर टुंगानी की जमीन है।मृतकों की पहचान कर ली गई।दिनेश मुंडा का पुत्र विभान मुंडा(2), पुटकू मुंडा का पुत्र अनुद मुंडा(5), बेनाम कारुआ का पुत्र कोहिनूर कारवां(2.5)हैं।माहमारा चक्राधिकारी ने बताया कि अग्निकांड की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मुआवजा राशि की घोषणा की जाएगी।दोपहर के समय माहमारा के विधायक और असम सरकार के केबिनेट मंत्री जोगेन मोहन ने घटना स्थल का दौरा किया तथा मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर प्रकार की सहायता करने का आश्वासन दिया।मंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक मुस्त राशि प्रदान करने के प्रावधान की जानकारी दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें