सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका एवं दो छात्राएं समेत तीन की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका एवं दो छात्राएं समेत तीन की मौत



बाक्सा (असम)। बाक्सा जिला के दाऊधारा इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो मासूम छात्र एवं शिक्षिका समेत की व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दाऊधारा हिमालय पब्लिक स्कूल की शिक्षिका रेजिना कुजूर (25) और उसी विद्यालय के दो विद्यार्थी कृष्टिना दैमारी (09) और भारलीना ब्रह्म (09) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी।


एक स्कूटी पर सवार होकर शिक्षिका सहित दोनों छात्राएं जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-127 पर तेज रफ्तार ट्रक (एनएल-01एसी-3094) द्वारा ठोकर मारे जाने से स्कूटी पर सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक समेत चालक शिमला पुलिस थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। ट्रक चालक की पहचान खालेक अली के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शिमला थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

गुस्साए लोगों ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के तैनात किया गया। वहीं शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें