ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर शहर के मध्य स्थित माहारा अंचल में काला बाध की उपस्थिति होने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। माहारा अंचल में पानी वाले स्थानों पर बाघ के पैर के निशान देखे गए हैं तथा अंचल के कई लोगों ने झाड़ियों में बैठे काले बाल को भी देखा है ।हालांकि समाचार लिखे जाने तक बाघ द्वारा किसी भी जानवर या मनुष्य पर अभी तक आक्रमण करने की सूचना नहीं है। आज वन विभाग ने माहारा अंचल के झाड़ियों के आसपास जहां बाध की उपस्थिति देखी गई है चारों तरफ बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा बनाया है । इस इलाके के लोगों में जंगल विभाग के कर्मचारियों के जागृत होने और पिंजरा बनाने के कारण थोड़ी संतुष्टि तो है लेकिन भय का माहौल अभी भी व्याप्त है। ना जाने यह बाध कब किसको अपना शिकार बना ले।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें