मणिपुर में चुनाव से पहले भाजपा के दो सहयोगियों की हत्या - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मणिपुर में चुनाव से पहले भाजपा के दो सहयोगियों की हत्या



इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और कृषि मंत्री ओइनम लुखोई सिंह के करीबी अबूजाम जॉन और अबुजाम तोम्बा की गोलीमार कर हत्या कर दी।


यह वारदात रविवार देररात इंफाल पश्चिम जिला के समरू में सिनेमा हॉल के पास हुई है। मृतकों की पहचान अबुजाम जॉन (58) और अबुजाम तोम्बा (37) के रूप में हुई है। बताया गया है कि सीने में गोली लगने से अबुजाम जॉन ने मौके पर दम तोड़ दिया। लहूलुहान अबुजाम तोम्बा ने सोमवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ा।अबुजाम तोम्बा मणिपुर पुलिस बल में काम करते थे। इस बीच इन हत्याओं के विरुद्ध मणिपुर में प्रदर्शन शुरू हो गया है।


मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सोमवार सुबह मृतकों के परिवारवालों से मिले। उन्होंने हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है। मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहला चरण 27 फरवरी को और दूसरा 03 मार्च को होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।(हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें