ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी की रिपोर्ट
पुलिस ने भराली के निवास स्थान से लिए कई कागजात जप्त, तहकीकात जारी
यह मेरे साथ किया गया बहुत बड़ा षड्यंत्र है: उद्धव भराली
लखीमपुर। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कारों से अपना परचम लहराने में सक्षम होने के साथ-साथ पद्मश्री जैसे पुरस्कार से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक उद्धव भराली के विरुद्ध यौन शोषण का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार एक शिशु गृह से उद्धव भराली ने सन् 2020 के अगस्त महीने में एक 13 वर्षीय किशोरी को एक साल के लिए अपने निजी आश्रम में रखा था। जिसने योन शोषण करने का आरोप भराली के ऊपर लगाया गया है। इस संदर्भ में गत 17 दिसंबर को लखीमपुर शिशु कल्याण समिति ने जिला कानून सेवा प्राधिकरण को इस विषय से अवगत किया और जिला कानून सेवा प्राधिकरण ने जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को लिखित रूप से अवगत किया। इसके पश्चात दंडाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को उपरोक्त विषय की जानकारी दी। इसके बाद लखीमपुर सदर थाने में पुलिस प्रशासन की ओर से उद्धव भराली के विरुद्ध 1332/2021 और पोस्को की छह नंबर धारा, आईपीसी-376(1), 376(ए) और 354 धारा के तहत एक केस दर्जकर तहकीकात करने में लग गई है। वहीं दूसरी तरफ गत 28 दिसंबर को घटना के संदर्भ में उद्धव भराली को गुवाहाटी उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई, लेकिन सात जनवरी के भीतर पुलिस को घटना के संदर्भ में केस डायरी दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि लखीमपुर जिला कानून सेवा प्राधिकरण के सचिव विचित्र दत्त द्वारा इस घटना के संदर्भ में संवाददाताओं को दी गई जानकारी के अनुसार शिशु कल्याण केंद्र ने योन शोषण के आरोप के बारे में जानने के लिए कानून सेवा प्राधिकरण की तरफ से प्राथमिक जांच की गई। जांच में घटना के संदर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य प्राप्त होने के बाद पूरी घटना को जिला मुख्य न्यायिक दंडाधीश को अवगत किया गया और उन्होंने मामले को लखीमपुर सदर थाने में भेज दिया। वहीं दूसरी ओर जांच अधिकारी समरज्योति भुइयां ने आरोपी भराली के लखीमपुर केबी रोड स्थित घर में पहुंचकर जांच की और कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए ।वहीं दूसरी तरफ इस संपूर्ण घटना के संदर्भ में उद्धव भराली ने कहां की यह उनके विरुद्ध एक बहुत बड़ा षड्यंत्र किया गया है तथा आने वाले दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस षड्यंत्र की आड़ में किसी बड़े रहस्य को छुपाने का प्रयत्न किया जा रहा है जिसका समय आने पर सभी के सामने उजागर होगा ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें