उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण



प्योगयांग। उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। गुरुवार को इसकी पुष्टि की गई है। इस दौरान वर्कर्स पार्टी के शीर्ष नेता और रक्षा अधिकारी मौजूद रहे। इस मिसाइल ने 700 किमी दूर अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। इससे पहले ये करीब 120 किमी की ऊंचाई तक गई। वैज्ञानिकों ने इसे बड़ी सफलता बताया है। इस मिसाइल का नया फ्यूल सिस्टम काफी बेहतर है, जिसकी बदौलत ही इतनी सर्दी के मौसम में इसका सफल परीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में उत्तर कोरिया की ओर से यह पुष्टि की गई थी कि उन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित की है और इसका परीक्षण भी किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें