तेरापंथ सभा शिलचर द्वारा वैक्सीन शिविर का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेरापंथ सभा शिलचर द्वारा वैक्सीन शिविर का आयोजन



मदन सिंघल

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा सिलचर द्वारा आसाम सरकार के सहयोग से प्रथम व द्वितीय डोज वैक्सीन तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 बूस्टर डोज वैक्सीन शिविर का आज जैन भवन में नमस्कार महामन्त्र के मंगलाचरण से शुभारम्भ किया गया। आज 92 व्यक्तियो ने टीकाकरण का लाभ प्राप्त किया।जिसमें कोविड शील्ड की प्रथम डोज एक व्यक्ति दूसरी डोज का 12 व्यक्तियों तथा प्रीकॉशन डोज 59 व्यक्तियों ने तथा कोवाक्सिन की पहली डोज एक व्यक्ति दूसरी डोज दो व्यक्ति व प्रीकॉशन डोज की 17 व्यक्तियों ने लाभ उठाया।सभा द्वारा टीकाकरण के लिए बेहद ही सुंदर व्यवस्था की गई। सभा इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी निरन्तर जारी रखेगी।शिविर के संयोजक श्री प्रदीप सुराणा ने बताया कि इससे पूर्व भी सभा ने वैक्सीन का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया था इस बार यह  शिविर 24जनवरी से 30जनवरी तक सिवाय 26जनवरी को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा ताकि लोग जल्दी से जल्दी बूस्टर डोज़ लगा सके।मेरी सभी से प्रार्थना है कि यदि आपके परिवार में भी कोई 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग हैं तो आप बिना देर किये उन्हें कोविड-19 बूस्टर डोज़ लगवाए।

शिविर में सभा अध्यक्ष श्री रतनलाल मरोठी, श्री बुधमल बैद,श्री मूलचन्द बैद,श्री धर्मचंद रांका, श्री जेठमल मरोटी, श्रीमती प्रेम सुराणा,श्रीमती बबीता डागा, श्री महावीर प्रसाद जैन,श्री जय बरड़िया,श्री मांगीलाल सुराणा, श्री प्रकाश चंद सुराणा,श्री ललित गुलेच्छा,श्री महावीर प्रसाद बैद,श्री भरत दुग्गड़,श्री पंकज नाहर, श्री मूलचन्द सांड, श्री प्रकाश सेठिया,श्री अशोक मरोटी, श्री शुभकरण सिपानी व जैकी मरोठी आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शिविर संचालन की व्यवस्था में श्री प्रदीप सुराणा,श्री शांतिलाल डागा श्री पंकज मालू,श्री मयंक सुराणा, श्री साहिल डागा,श्री जितु मरोठी,सुश्री दिव्या चोरड़िया, सुश्री भानुप्रिया सुराणा,सुश्री कोमल डागा, सुश्री प्रांजल बरड़िया,श्री अमृत चोरड़िया व श्री यस बैद आदि का भरपूर सहयोग प्राप्त हुवा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें