आग में केसरी उद्योग जलकर राख - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आग में केसरी उद्योग जलकर राख



गुवाहाटी। अमीनगांव के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग के दौरान एक उद्योग पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के अमीनगांव के केसरी उद्योग में लगी आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची 10 अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक उद्योग पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की वजह से लाखों रुपए की अगरबत्ती निर्माण करने की सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गयी। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट या ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें