बिश्वनाथ (असम)। बिश्वनाथ जिला के कल्याणपुर निवासी मनोज कुमार शर्मा और पपी शर्मा की बेटी गागलीना आश्रायान ले असम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सोनी टीवी के इंडिया गॉट टैलेंट सीजन नौ के ऑडिशन राउंड में गागलीना चुनी गई। पहली बार 60 फुट की ऊंचाई पर एयर बैलून से लटकर गागलीना ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। बिना किसी सेफ्टी बेल्ट का उपयोग किए 60 फुट की ऊंचाई पर नृत्य कर अपना और अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है। गागलीना ने कहा कि एडिशन राउंड में वह चुनी गई इसके लिए वह सभी का धन्यवाद व्यक्त करती है। साथ ही गागलीना इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें